फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 थानों पर तैनात किए गए अतिरिक्त निरीक्षक अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
10 थानों पर तैनात किए गए अतिरिक्त निरीक्षक अपराध
विज्ञापन

बस्ती। कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए थानेदारों की मदद के लिए थानों पर अतिरिक्त निरीक्षक तैनात किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के जरिए 16 में से 10 थानों पर निरीक्षकों की तैनाती कर दी है। चार अन्य निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। साथ ही 37 उप-निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया है।
एसपी के मुताबिक, निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्या को थाना सोनहा से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना हर्रैया, निरीक्षक मनोहर लाल को थाना गौर से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना रुधौली, निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह को थाना गौर से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना दुबौलिया, निरीक्षक विजय कुमार को थाना वाल्टरगंज से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना मुंडेरवा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी को थाना पुरानी बस्ती से थाना कोतवाली, अवधेश पांडेय को थाना लालगंज से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली, भगवान सिंह थाना लालगंज से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना सोनहा, निरीक्षक रामेश्वर यादव थाना गौर से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना परशुरामपुर, रमेश कुमार यादव थाना गौर से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना गौर, अरुण कुमार थाना कप्तानगंज से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना कप्तानगंज, निरीक्षक तहसीलदार वर्मा सोशल मीडिया सेल से अपराध शाखा, निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह सोशल मीडिया सेल से अपराध शाखा, निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी पुलिस लाइन से मीडिया सेल और निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह पुलिस लाइन से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात हुई हैं। इस प्रकार 37 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें