छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव में घायल बुजुर्ग की पिटाई के बाद आक्रोशित परिजनों को समझाते ए
बड़ी संख्या में थाने पहुंचा ग्रामीणों का हुजूम
विवाद सुलझाने के लिए गठित की गई टीम
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस कर्मियाें की पिटाई से हालत बिगड़ने के मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पर पहुंच गए और पुलिस के रवैये के प्रति आक्रोश जताते लगे। पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। थोड़ी ही देर में पहुंचे एएसपी दीपेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेष मणि उपाध्याय, एसडीएम गुलाब चंद्र व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेष सिंह, प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव, थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय, थानाध्यक्ष गौर बृजेंद्र पटेल मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि जमीनी विवाद के मामले को निपटाने के लिए उपजिलाधिकारी हर्रैया ने मौके पर पहुंचकर टीम का गठन कर दिया है। परिवार के लोगों ने चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर जो भी आरोप लगाया गया है, उसकी निष्पक्षता से जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।