फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायस्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष के गेट पर धमाका

Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के रौता पार मोहल्ले के निवासी कायस्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव के घर के बाहर बृहस्पतिवार रात किसी ने धमाका करके दहशत फैला दी। मुकेश का कहना है कि रात करीब 11 बजे वह गेट बंद कर जैसे ही कमरे में गए, तभी बाहर तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर अंदर से सभी लोग दौड़कर बाहर आए तो तेज धुंआ उठते दिखा। मुकेश का कहना है कि उनके भतीजे व अन्य लोग रौता चौराहे के अमरूद बाग तक दौड़ते आए लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। उधर, गेट से कुछ दूरी पर बिना दगा हुआ और दूसरी तरफ एक दगे हुए सुतली बम का अवशेष मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस बिना दगा हुआ बम लेकर चली गई। एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि दीपावली में दागने वाला सुतली बम फेंक कर किसी ने शरारत की है। कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन, इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें