भानपुर। नगर पंचायत भानपुर की ओर से मंगलवार को गृह और जल कर को जमा करने, ऋण को लेकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। सोनहा बाजार में मुख्य मार्ग पर कैंप लगाकर आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों आदि द्वारा संपत्तियों की गणना, गृह कर व जल कर के संबंध में जागरूक किया गया। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि जल कर और जल मूल्य दो अलग व्यवस्था है। जब निकाय द्वारा सप्लाई से पानी दिया जाएगा तब जल मूल्य लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक कर जमा करने पर छूट का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान 17 लोगों गृह कर जमा किया।