नगर बाजार। नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों का परिणाम है। संवाद