फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 43 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों हुईं परीक्षाएं

Fri, 10 May 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में बृहस्पतिवार को 43 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्नपत्र हल किए।

एपीएन पीजी कॉलेज के सहायक परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में बीए छठवें सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। इसी पाली में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। द्वितीय पाली में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के साथ बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के माइनर विषय की परीक्षाएं हुईं। सहायक परीक्षा नोडल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कराईं जा रही हैं। परीक्षार्थियों की गेट पर सघन तलाशी के बाद कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। प्रथम पाली में बीए छठवें सेमेस्टर अंग्रेजी विषय में कुल छह परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली की परीक्षा में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, इतिहास विषय की परीक्षा हुई। तीनों विषयों में 37 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें