बस्ती। जिले में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा आठ केंद्रों पर हुई। परीक्षा सुबह दस बजे से डेढ़ बजे तक चली। 1162 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 32 परीक्षा छोड़ दी। 1075 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
जिले के कोआर्डिनेटर अमित भट्ट ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामबाग में 181, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में 124, सेंट्रल एकेडमी सिविल लाइन में 157, श्रीराम पब्लिक स्कूल पुराना डाकखाना में 235, दि सिटी मांटेसरी स्कूल मालवीय रोड में 118, आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर में 183, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल फुटहिया में 77और केन्द्रीय विद्यालय में 54 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
वहीं 32 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑर्ब्जवर तैनात किए गए थे। परीक्षा शंतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।