संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में बृहस्पतिवार को 44 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक व परास्नातक सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में सीसीटीवी की निगरानी में हुई।
एपीएन पीजी कॉलेज के सहायक परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में बीए छठे सेमेस्टर का समाजशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न कराया गया।जबकि द्वितीय पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर प्राचीन इतिहास और इसी पाली में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराया गया।तृतीय पाली की परीक्षा में बीए चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल विषय की परीक्षा संपन्न हुआ।जबकि परास्नातक की परीक्षा दोपहर में 11 बजे से 2 बजे तक एमए चतुर्थ सेमेस्टर व सुबह में 7 से 10 बजे तक एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं विभिन्न विषयों के साथ संपन्न हुई। संवाद