फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारी पूरी

Sun, 22 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों दिन मे दो पालियों में होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 10992 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर कराई जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) 2023 28 एवं 29 अक्तूबर को जिले के 26 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसकी तैयारी बना ली गई है।
विज्ञापन

डीएम अंद्रा वामसी ने सुचिता पूर्ण पेट परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। इसमें अभ्यार्थियों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पूर्व खोला जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। इसी समयावधि में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को बैग, मोबाइल एवं अन्य सामान सुरक्षित रखने के लिए गेट पर ही क्लॉक रूम तैयार कराए। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, आईपैड, पेन ड्राइव, हार्डडिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, हाथ की घड़ी एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर नहीं जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र और एक फोटोयुक्त आईडी साथ में रखना अनिवार्य है।परीक्षा को त्रुटिहीन कराने जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक की होगी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक एंव अन्य स्टाफ मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करेंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी/एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि जिले में कुल 10992 अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने बताया कि दोनों दिनों की परीक्षा पालियों में 10 से 12 बजे और 3 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें