डॉक्टर बनकर समाज की सेवा का संकल्प : हर्ष
बस्ती। इंटर में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतापपुर गांव निवासी किसान अजीत प्रताप सिंह व सुनयना सिंह के पुत्र हर्ष कहते हैं कि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का उनका लक्ष्य है। कहा कि किसान पुत्र होने के बाद भी उनके माता- पिता ने जो संस्कार दिए हैं, उससे शिखर तक पहुंचने में सफल होंगे। स्कूल की शिक्षा पूरे मनोयोग से हासिल करने वाले बच्चे निश्चित रूप से बेहतर अंक हासिल कर सकते हैं। स्कूल के बाद घर पर छह से सात घंटे पढ़ाई करने से बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं। कहा कि वे नीट की तैयारी कर रहे हैं और उस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।