फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव सबको मिल रहा योजनाओं का लाभ : महेश

Fri, 16 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे है। भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिसका लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्ज्वला योजना, राशन योजना, हर घर नल कनेक्शन आदि योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण किया है।
विज्ञापन

यह कहना है भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का। वह बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरा होने पर रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सल्टौआ ब्लाक सभागार में आयोजित महासंपर्क अभियान की बैठक काे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में सुशासन को चरितार्थ करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश के निर्माण में अहम योगदान दे रही है। कार्यक्रम में 18 जून को गौर में होने वाली भाजपा की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को जनसभा, मन की बात, योग दिवस, बलिदान दिवस, आपातकाल दिवस आदि कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बैठक को जिला संयोजक एवं भाजपा के जिला महामंत्री राम चरण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर आशा सिंह, रवि सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, नितेश शर्मा, राम निवास गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें