फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्व दुग्ध दिवस पर कान्हा गोशाला में हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से नगर पालिका बस्ती कार्यालय स्थित कान्हा गोशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर निदेशक ग्रेड-दो पशुपालन बस्ती मंडल व सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने गोशाला में गाय की पूजा-अर्चना कर उन्हें चारा, गुड़ और फल खिलाया। डिप्टी सीवीओ डॉ. सीमा भारती ने भी सेवा की। इसके अलावा गोवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया। साफ-सफाई, हरा चारा, दाना-पानी, गर्मी व लू से बचाव कार्य देखा। इसके बाद पांडेय बाजार स्थित गोशाला में पहुंचे। यहां भी गाय को केला व गुड़ खिलाया। वहीं, ब्लॉकों में स्थित अन्य गोशाला में भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें