भानपुर। जाड़े में तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने के बाद भी उसका मानदेय नहीं मिलने से लेखपालों ने नाराजगी है। सोमवार को तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व संतोष चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम रश्मि यादव को ज्ञापन सौंपा गया। लेखपालों ने बताया कि यह पैसा तहसीलदार के खाते में आता है और राजस्व निरीक्षक कार्यालय से लेखपालों को भुगतान किया जाता है लेकिन किसी भी लेखपाल काे भुगतान नहीं किया गया। एसडीएम ने जांच का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर लाखन सिंह, मिथलेश कुमार, मंटू शर्मा, वीरेंद्र मौर्या, हीरालाल, विनय पाल, रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद