फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक साल बाद भी स्टेशन के दिन नहीं बहुरे

Thu, 29 Aug 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य।
विज्ञापन
6 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया था शिलान्यास, अब तक कार्य पूरा नहीं
विज्ञापन

18 करोड़ रुपये से पूरी होनी थी रेलवे की 11 परियोजनाएं, केवल प्लेटफार्म स्तर पर हुआ कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण अधर में लटका है। अमृत योजना के तहत शिलान्यास हुए साल बीत गए। अब तक 11 परियोजनाओं में एक भी पूरी नहीं हो पाई। प्लेटफार्म एवं टिकट घर के रिमॉडलिंग का कार्य ही शुरू हो पाया है। वह भी धीमी गति से चल रहा है। इससे रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप उभर कर सामने नहीं आ सका है।

पिछले साल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में बस्ती रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया था। इस स्टेशन को विकसित करने के लिए रेल मंत्रालय से 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। 6 अक्तूबर 2023 को रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ था। तत्कालीन सांसद की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके स्टेशन को चमकाने की तैयारी पूरी नहीं हो पाई। प्लेटफार्म से लेकर परिसर तक प्रस्तावित अधिकतर कार्य शुरू नहीं हुए हैं। कुछ कार्य शुरू हैं तो बेहद धीमी गति से हो रहे हैं। निर्माण में तेजी न आने के कारण हाईटेक रेलवे स्टेशन बनाने का सपना अधूरा रह गया है।



रेलवे स्टेशन पर 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होने हैं। उच्चीकरण के लिए 11 कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें मुख्य रूप से 94 लाख की लागत से स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, चहारदीवारी का निर्माण और सुंदरीकरण, 3.14 करोड़ से वैक्यूम डी वाटर्ड कंकरीट का प्रावधान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म पर होगा।
5.79 करोड़ प्लेटफॉर्म सरफेस के अपग्रेडेशन उच्चीकरण एवं प्लेटफार्म शेड का प्रावधान, 3.51 करोड़ से शौचालय का आधुनिकीकरण एवं यात्री विश्रामालय के अपग्रेडेशन का कार्य, 1.52 करोड़ से स्टेशन के संदुरीकरण, अपग्रेडेशन एवं माडर्न फर्नीचर का कार्य, 62.24 लाख से सिग्नलिंग एवं दूरसंचार संबंधी कार्य, 29.16 लाख से स्टेशन पर सूचना डिसप्ले बोर्ड का अपग्रेडेशन, 4.62 लाख से स्टेशन पर उन्नत डिजिटल घड़ियों का प्रावधान सहित व्हील्स चेयर, स्केलेटर, लिफ्ट आदि का निर्माण किया जाना है।



...



सिर्फ प्लेटफार्म सरफेश के अपग्रेडेशन का कार्य हुआ



शिलान्यास के बाद कार्यदायी एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू करने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। टिकट घर के पीछे सिर्फ अस्थायी टीन शेड का निर्माण कर छोड़ दिया गया था। इधर पांच से छह माह के भीतर प्लेटफार्म के अपग्रेडेशन का कार्य पूरा किया जा सका है। अभी इसमें कसर हैं। व्हील चेयर, स्केलेटर, लिफ्ट आदि का निर्माण होना बाकी है। टिकट घर के रिमॉडलिंग का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

...



रेलवे स्टेशन की यह हैं प्रमुख समस्याएं

रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हुआ था। तब से लेकर आजादी के 75 साल बाद तक कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। पुराने भवन में स्टेशन कार्यालय संचालित हो रहा है। चार प्लेटफार्म में से केवल एक प्लेटफार्म ही संसाधनों से कुछ हद तक सुसज्जित है। बाकी तीन प्लेटफार्म बिना छाजन के हैं। यहां टायल्स आदि की सुविधा नहीं हैं। पुराने समय में बना फुट ओवर ब्रिज यात्रियों के आवक के लिहाज से सकरा महसूस किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई बढ़ाए जाने का कार्य भी प्रस्तावित है। स्टेशन में अत्याधुनिक शौचालय, भव्य गेट आदि की सुविधा नहीं हैं। इन बिंदुओं पर कार्य होना प्रस्तावित है। एक दशक के भीतर रेलवे स्टेशन पर कुछ सुविधाओं में इजाफा की गई है। परिसर में कंकरीट का कार्य हुआ है तो प्लेटफार्म नंबर दो पर लिफ्ट की व्यवस्था बनी है। प्लेटफार्म दो, तीन और चार पर जाने के लिए स्केलेटर सीढ़ी स्थापित की गई है।

...
कोट

रेलवे स्टेशन की कुछ परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चूंकि प्रस्ताव में कुछ बदलाव हुआ है, इसलिए अन्य परियोजनाओं पर अभी कार्य नहीं कराया जा रहा है। रेलवे बोर्ड का निर्णय आने के बाद शेष परियोजनाएं और बेहतर ढंग से कराई जाएंगी।
विज्ञापन


-राघवेंद्र कुमार, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर



...

रेलवे बोर्ड का लक्ष्य हैं कि अमृत भारत योजना के तहत सभी स्टेशन मार्च 2025 तक उच्चीकृत कर लिए जाएं। अभी हमारे पास पर्याप्त समय है। इस अवधि तक संपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

-आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें