बस्ती। साक्षरता परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। उल्लास पोर्टल पर अंक दर्ज किया जा रहा है। कुछ शिक्षक बीआरसी पर फीडिंग करा रहे हैं। मूल्यांकन का कार्य पूरा होने के बाद पोर्टल पर ही परिणाम घोषित होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सितंबर में अभियान चलाकर 11,243 निरक्षरों को चिह्नित किया था। शिक्षकों ने इन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया। 20 सितंबर को 777 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। डीसी कम्युनिटी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अनुत्तीर्ण होने पर दोबारा पढ़ाया जाएगा। संवाद