फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन तक ठप रहेंगी जरूरी सेवाएं

Thu, 01 Feb 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का तीन दिन तक माइग्रेशन चलेगा। इससे पोर्टल से मिलने वाली सेवाएं ठप रहेंगी। ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से आय, जाति, निवास सहित 34 विभागों की 200 से अधिक सेवाएं जन सेवा केंद्राें के माध्यम से आम जन मानस को मिलती हैं।
विज्ञापन


पोर्टल पर दिख रहे संदेश के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से रविवार सुबह दस बजे तक माइग्रेशन के कारण पोर्टल उपलब्ध नहीं होगा। पोर्टल न चलने से आवश्यक सेवाओं का न तो आवेदन हो सकेगा और नहीं जिनका आवेदन हो चुका है उसका प्रमाण प्रत्र ही जारी हो पायेगा। 2023 में पोर्टल लगभग 15 दिनो तक नहीं चला था जिससे आम नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें