फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भदना बांध पर कटान, ग्रामीण भयभीत

Sat, 13 Jul 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटान से दर्जनभर पुरवों में घुस सकता है नदी का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। सल्टौआ ब्लाॅक के ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल में कुआनो नदी पर स्थित बांध में शनिवार को कटान शुरू हो गई। इससे कुआनो नदी के किनारे बसे दर्जनभर पुरवों में नदी का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। इन पुरवों को बचाने के लिए 1980 में महादेवा घाट से भदना तक बांध का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

खलगवा पुरवे के पास नदी का दबाव अधिक होने के कारण कटान हो रही है। बारिश के कारण बांध पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बंधे की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र यादव सहित नोहर यादव, अरविंद यादव, रामराज यादव आदि ने बताया कि महीनेभर पहले बाढ़ खंड अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर बंधे की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। मगर, अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें