फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरिया चांदपुर तटबंध पर हो रही कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरिया चांदपुर तटबंध पर हो रही कटान
विज्ञापन

- सरयू का जलस्तर कम होने से नदी कर रही कटान
दुबौलिया। मानसून की बेरुखी के कारण इस बार सरयू नदी का जलस्तर सामान्य रहा। लेकिन बीते दो तीन दिनों से नदी का जलस्तर घट रहा है। इससे अति संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर के खजांचीपुर और विशुनदासपुर की दलित बस्ती में नदी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन

गौरा सैफाबाद तटबंध के भनखरपुर, मोजपुर व गौरा गांव के सामने हल्की कटान हो रही है। कटरिया तटबंध पर नदी और तटबंध के बीच की दूरी कटान के कारण लगातार कम हो रही है। जिससे तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। बाढ़खंड मुट्ठीभर श्रमिकों के सहारे कटान रोकने का प्रयास कर रहा है। कटान स्थल पर दो दर्जन पारकोपाइन बनाकर कटान रोकने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कटान रोकने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे नदी का जलस्तर 91.81 मीटर दर्ज किया गया, जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से 92 सेंटीमीटर नीचे है। सहायक अभियंता बाढ़खंड जितेंद्र कुमार ने बताया कि कटरिया तटबंध के निकट कटान को रोकने के लिए प्रयास जारी है। स्थिति नियंत्रण में है, तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें