बभनान। नगर पंचायत बभनान के आदि शक्ति नगर वार्ड में निर्माणाधीन स्टडी सेंटर का ईओ कीर्ति सिंह और जेई ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कस्बे के आदि शक्ति नगर वार्ड में 50 छात्रों के लिए स्टडी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। यहां छात्र बौद्धिक क्षमता के गुण भी सीखेंगे। यह सेंटर पूरी तरह से डिजिटल रहेगा। नगर पंचायत के अवर अभियंता विनोद कुमार ने टेक्निकल चीजों का मुआयना किया। ठेकेदार को गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। ईओ ने बताया कि स्टडी सेंटर का निर्माण पूरा होने के बाद यहां के छात्रों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण भी समय से पूरा कराया जाएगा। संवाद