फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उद्यमियों और व्यापारियों ने बताईं समस्याएं

Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को समस्याएं बताईं। डीएम ने निराकरण के लिए निर्देश दिया। सदस्यों ने अस्पताल चौराहे पर जाम, बड़ेवन सर्विस रोड पर नाली, महराजगंज सर्विस रोड पर नाले की समस्या उठाई। बभनान बाजार में छुट्टा पशुओं से जाम की समस्या, हडिया चौराहे पर सर्विस लेन की जर्जर सड़क सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें