फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरटीओ दफ्तर में घुसकर महिला कर्मचारी से बदसलूकी

Fri, 20 Sep 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
केस दर्ज, हिरासत में लिया गया
विज्ञापन

बस्ती। संभागीय परिवहन कार्यालय में घुसकर महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम करीब 5:15 बजे की घटना में अगले दिन पुलिस को तहरीर दी गई। बाद में मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार को आरटीओ कार्यालय में एक बाहरी युवक सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए महिला कर्मचारी के कमरे में पहुंचा। आरोप है कि कर्मचारी के एतराज करने पर उसने उनके चेहरे की ओर सिगरेट का धुआं उड़ाया। अगले दिन बृहस्पतिवार को महिला कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कई विभागीय अधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पास के गांव का रहने वाला आरोपी शाम सवा पांच बजे के करीब कार्यालय में दाखिल हुआ। महिला लिपिक अपने कक्ष में फाइलें निपटा रही थीं। तभी उसने सिगरेट का धुंआ उनके चेहरे पर उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें