बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि 16 मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी मां छोटे भाई-बहनों के साथ पड़ोस में गई थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी राजदेव घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मां के आने पर आपबीती बताई तो मां आरोपी राजदेव के घर शिकायत करने गई तो सभी भड़क गए। अपशब्द कहते हुए मां को लाठी-डंडे से मारापीटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर राजदेव समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-