फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन सूत्री मांगों के समर्थन में अभियंताओं ने दिया धरना

Fri, 24 Nov 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुख्य अ​भियंता कार्यालय परिसर में धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर। संवाद
विज्ञापन
अपराधियों से मुक्ति और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। बाद में मुख्य अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अभियंता लोक निर्माण विभाग बलिया को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले लखीमपुरखीरी के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग, बलिया के परिसर में आतंक का पर्याय बने हिस्ट्रीशीटर अपराधी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए परिसर में भयमुक्त वातावरण बनाया जाए, भ्रष्टाचार के आरोपित, अव्यावहारिक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अधिशासी अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल मुख्यालय से संबद्ध किया जाए और खंडीय अभियंताओं का उत्पीड़न बंद हो। आंदोलित अभियंताओं ने लखीमपुर खीरी में अधिशासी अभियंता द्वारा तानाशाही रवैया अपनाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर महासंघ जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष आरपी यादव, मनोज कुमार, जेएन यादव और सुरेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें