कप्तानगंज। कप्तानगंज चौराहे पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इं. वीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। ऊर्जा मंत्री ने योगी- मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, विरेंद्र ओझा, विजयभान पांडेय, सुखराम गौड़, मोहन मोदनवाल, रवि तिवारी, गौरवमणि आदि मौजूद रहे। संवाद