फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सार्वजनिक उपयोग की जमीन से हटवाया कब्जा

Sat, 06 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया महादेवरी गांव में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन
हर्रैया। तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को दुबौलिया और परशुरामपुर क्षेत्र के दो गांवों में सार्वजनिक उपयोग की जमीनों से कब्जा हटवाया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में 13 बिस्वा खलिहान की जमीन पर दो लोगों ने टीन शेड, चरनी आदि बना लिए थे। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर पहले कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन कब्जेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने बुलडोजर की मदद से कब्जा हटवाया। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के लक्षीपुर गांव में गाटा संख्या 240 बंजर जमीन पर अवैध कब्जे को नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने गिरवाया। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की जमीनों से अभियान चलाकर कब्जा हटवाया जा रहा है। मौके पर दुबौलिया थानाध्यक्ष विनय पाठक, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें