फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ईपीएफ खाते में अंशदान नहीं दिखने से रोजगार सेवकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। वर्ष 2023 से अब तक ईपीएफ अंशदान पीएफ खातों में प्रदर्शित नहीं होने से रोजगार सेवकों में आक्रोश है। रोजगार सेवकों का आरोप है कि हर महीने उनके मानदेय से 2212 रुपये ईपीएफ के मद में काटे जा रहे हैं, लेकिन यह राशि खातों में जमा नहीं दिख रही है। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भारती, मनोज कुमार दूबे, महेंद्र, विजय यादव, सर्वेश शुक्ला, राजेंद्र चौधरी और रिंकी चौधरी सहित अन्य रोजगार सेवकों ने बताया कि गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मेहनत करने के बावजूद उन्हें करीब 10 हजार रुपये मानदेय मिलता है। इसमें से ईपीएफ कटौती के बाद महज 7788 रुपये ही मिलते हैं। इतने कम मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। इसके बावजूद मानदेय समय से नहीं मिलने और ईपीएफ की कटौती का हिसाब स्पष्ट नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें