फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन 14 एवं 15 को

Wed, 08 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन 14 एवं 15 अक्तूबर को किया जाएगा। जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि जिले के कुशल और अकुशल श्रमिक जिनके पास वैध पासपोर्ट है, उन्हें विदेश में रोजगार पाने का खुला अवसर दिया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से श्रम व सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की कंपनियों में चयन के अवसर मिलेंगे। कुल 10,655 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर रिगिंग, मोबख्ल, पंप आपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक ड्राइवर, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 24 हजार से 1 लाख 20 हजार 769 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक कुशल व अकुशल वर्ग सभी तरह के अभ्यर्थी जिनके पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है वे रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना जाब सीकर के रूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें ओमान और यूएई की कुल 46 कंपनियाें की रिक्तियां पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें