बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा परिसर में 13 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में जय भारत मारुति लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात की कंपनी हिस्सा लेगी। इसमें इंजीनियरिंग ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी 200 रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी। अभ्यर्थियों का चयन 19 हजार रुपये प्रतिमाह की मानदेय पर किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से लगेगा। संवाद