बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कॅरियर सेंटर एवं कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान बाजार की ओर से एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर पंचायत परिसर बभनान में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। मेला में वही अभ्यर्थियों साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक, आई. टी. आई. व पालिटेक्निक हों। अभ्यर्थी जाबसीकर सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रसाद वर्मा ने दी है। संवाद