बस्ती। राजकीय आईटीआई एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती के संयुक्त में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन बुधवार को आईटीआई कटरा बस्ती में होगा। मारुति सुजुकी आईटीआई पासआउट छात्रों के लिए यह मेला लग रहा है। जिला सेवा योजन कार्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनी के भर्ती अधिकारी साक्षात्कार के जरिये भर्ती करेंगे। ट्रेड जैसे ट्रेडमोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीटमेटल, सीओई (ऑटोमोबाइन), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई, पीपीओ अभ्यर्थी अहर्य होंगे। वेतन 25,300 प्रति माह। अभ्यर्थी 13 मई को निशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद