फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स पांच सौ पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण को देगी रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मोटर्स पांच सौ पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण को देगी रोजगार
विज्ञापन

22 अगस्त को नोडल आईटीआई परिसर में आयोजित किया ज रहा है रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कटरा स्थित नोडल राजकीय आईटीआई परिसर में 22 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टाटा मोटर्स आईटीआई प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए हिस्सा ले रही है। कंपनी पांच सौ रिक्त पदों के सापेक्ष युवाओं की नियुक्ति करेगी।
विज्ञापन

आईटीआई प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेले में गुजरात से टाटा मोटर्स हिस्सा लेने आ रही है। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की जानी है। कंपनी 18 से 23 आयु वर्ग के प्रशिक्षुओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएगी। साक्षात्कार के आधार पर चयनित युवाओं को मासिक 12,850 रुपये का मानदेय व अन्य भत्तों का भुगतान कंपनी करेगी। बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण और प्रशिक्षुओं को रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें