फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगार मेले में 140 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Mon, 21 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आईटीआई में रोजगार मेले का किया गया आयोजन।
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 140 अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों ने किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 146 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स गुजरात ने 80 अभ्यर्थियों एवं जय भारत मारुति कंपनी ने 60 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों को 12850 से 14167 रुपये मासिक पारिश्रमिक और अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। संयुक्त निदेशक ( प्रशिक्षण/ शिशिक्षु) पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार सबको हुनर-सबको काम अभियान के तहत युवाओं के उत्थान के लिए तमाम प्रयास कर रही है। हर माह रोजगार मेला आयोजित कर युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इस मौके पर अश्विनी कुमार दुबे, अरविंद कुमार, अजय पटेल, हनुमान प्रसाद मिश्र, उमारमण त्रिपाठी, मंगलमूर्ति पाठक, राजेश कुमार उपाध्याय, राजेश पांडेय, नीतू सिंह, अनूप वर्मा, जय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें