खरका गांव में बरात घर का उद्घाटन करते क्षेत्रीय विधायक दूधराम।
बनकटी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरका में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र व बरात घर का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। क्षेत्रीय विधायक दूधराम ने नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने भवनों के रखरखाव के लिए दो सफाई कर्मियों के तैनाती कराने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश भर में 128 बरात घर स्वीकृत है। बरात घर गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर चंद्रभूषण सिंह, जगदीश चौधरी, अशरफ, रामानंद, योगेंद्र सिंह, सुरेश यादव, सियाराम शुक्ला, अमर अग्रहरि, राम किशुन चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद