कर्मचारी नेता का आरोप, कर्मियों के साथ मिल कर रही छलावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कर्मचारियों ने मंगलवार को शुगर मिल गेट का घेराव किया।। कर्मियों का आरोप है कि बस्ती शुगर मिल प्रबंधन की ओरसे चोरी-छिपे मिल को काटा जा रहा है। कहा कि इसकी सूचना जैसे ही मिल कर्मचारियों को लगी तत्काल मिल के कर्मचारी मिल गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।
कर्मचारी नेता संजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के साथ मिल प्रबंधन छल कर रहा है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक कर्मी प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर साधू सिंह, राम शब्द चौधरी, काशी यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, जगन्नाथ पाण्डेय, रामदीन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।