फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वर्कशॉप आज केपीएस में

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के तत्वावधान में सोमवार को सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक मिश्रौलिया स्टेट निकट जिला कारागार स्थित केपीएस परिसर में वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के लेखाधिकारी अखिलेश सिंह किसी भी प्रतिष्ठान में कार्यरत एवं नवनियुक्त सभी कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। उन्हें किसी प्रतिष्ठान में नियुक्ति मिलने के पश्चात कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम-1952 के अंतर्गत प्राप्त होने वाले लाभों तथा एक अगस्त 2025 से लागू प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत नवनियुक्त कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं को मिलने वाले लाभों पर व्याख्यान देंगे। अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी इच्छुक और पात्र व्यक्तियों को इसमें प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें