कलवारी। गौसपुर में श्री बालाजी डेयरी एवं स्वीट्स हाउस से दिन-दहाड़े नकदी व मोबाइल चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। दुकानदार ने कलवारी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भैंसहटी गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने रागौसपुर में दुकान खोल रखी है। बुधवार को अमितह किसी काम से बाहर चले गए थे। दुकान पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी को दुकान पर बैठा दिया। दोपहर करीब 2:35 बजे दुकान में एक व्यक्ति घुसा। उस वक्त कर्मचारी कुर्सी पर सो रहा था। इसका फायदा उठाकर गल्ले से पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संवाद
-