फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा की बैठक में बूथ को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। भाजपा कुदरहा मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को पाऊं में मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने संगठन की मजबूती के लिए बूथों को सक्रिय बनाने और विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। बूथ अध्यक्षों से 20 कार्यकर्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर दो दिन में जमा करने, बूथ प्रवास के लिए 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन, मतदाता सूची वितरण और नवसृजित बूथों पर समितियों के गठन पर जोर दिया गया। इस दौरान फूलचंद पटेल, पंकज कुमार शुक्ला, रामदौर शर्मा, रवि कुमार पांडेय, रघुनंदन सैनी, अयोध्या प्रसाद चौधरी और मस्तराम गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें