फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कम लागत में धान के साथ गन्ने की बुआई पर जोर

Wed, 25 Jun 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली गेट एवं जोन कार्यालय पर बैठक के दौरान उन्नतशील गन्ने की बुआई पर जोर दिया गया। महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किसानों को धान के साथ गन्ने की बुआई के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष गन्ना सेंटर के एक दो गांव में कृषक को जागरूक करने के लिए धान के साथ गन्ना की बुआई कराई जाएगी। कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना की बुवाई कराई जाए। इसमें लागत भी कम आती है और कृषक को अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। फसल में किसी भी प्रकार की रोग और कीट की आशंका कम रहती है। कहा कि गन्ना बुआई के इच्छुक आर्थिक रूप से कमजोर कृषकों को चीनी मिल की तरफ से मुफ्त गन्ना की पेड़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी। किसान अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर कीटनाशक प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय, जोन इंचार्ज जगबीर शाही, क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह, रणजीत सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें