फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 12 सितंबर को जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट मुख्यालय और सभी तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनपद न्यायाधीश शमसुल हक की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक हुई। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने सभी विभागों को अधिक से अधिक वाद नियत कर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, राजस्व, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी, वेतन व सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े विवादों का निस्तारण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें