बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। आईजीआरएस पोर्टल आम नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने का एक प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक अधिकारी इससे जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण करें। डीएम ने निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। समाधान की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। शिकायतकर्ता हर हाल में संतुष्ट होना चाहिए। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डीएफओ डाॅ. शिरीन, पीडी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद