कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक के कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी के परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को समूह की वार्षिक बैठक हुई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में लखपति दीदी बनाने पर जोर दिया गया। समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रति माह दस हजार रुपये प्राप्त करने के उपाय बताए गए। बायो फ्लास्क विधि से मछली पालन तथा नए स्टार्ट अप पर जोर दिया गया। पिछली बैठक में निर्धारित किए गए लक्ष्य को लगभग 95 प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में मधुरेश श्रीवास्तव, हरिओम पांडे, रुस्तम, कंचन दूबे, राधा गुप्ता, अनीशा, विमला, पूनम, उमा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद