पैकोलिया। क्षेत्र के जीतीपुर गांव में शुक्रवार को बलरामपुर चीनी मिल इकाई बभनान के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी हुई। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि शरदकालीन गन्ना बुआई के साथ नालियों के बीच सरसों, आलू व मटर की बुआई की जा सकती है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। उप महाप्रबंधक गन्ना अजीत सिंह ने किसानों को उच्च उत्पादकता वाली गन्ने की प्रजातियां लगाने की सलाह दी। वहीं उप गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार शुक्ला ने गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों व कीटों से बचाव हेतु आवश्यक दवाओं की जानकारी दी। उन्होंने गन्ना कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी में रामसागर, द्वारिका, काली प्रसाद वर्मा, शिवनारायण, जगदंबा, बिजली पांडेय, गुड्डू दूबे, ओमप्रकाश, बृजेश कुमार यादव आदि शामिल रहे। संवाद