बनकटी/लालगंज/सल्टौआ। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा की ओर से विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बनकटी ब्लॉक पर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला रहे। अध्यक्षता सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी और संचालन अखिलेश शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने अपील की कि लोग स्वदेशी उत्पादों का न केवल स्वयं उपयोग करें, बल्कि गांव और क्षेत्र के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिला मोर्चा उपाध्यक्ष रविचंद पांडेय, सुग्रीव पाल, विवेकानंद शुक्ला, राधेरमण सिंह और जगदंबा शुक्ला ने कहा कि दुकानदारों से संपर्क कर लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए जागरूक करना होगा। इसी क्रम में लालगंज के कुदरहा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला गायघाट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। संवाद