फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आटा चक्की चालू करते समय लगा करंट, संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा रेहरवा गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज, बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरा के राजस्व गांव रेहरवा में आटा चक्की पर कार्य करते समय करंट लगने से चक्की संचालक श्यामू गुप्ता की मौत हो गई। श्यामू गुप्ता (46 ) लगभग आठ वर्षों से घर में आटा चक्की लगाकर परिवार की जीविका चला रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:00 बजे आटा मशीन पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
करंट लगने की सूचना पर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पिता गंगाराम और माता राजपति देवी के अलावा पत्नी राज दुलारी और तीन बेटियां व दो बेटे हैं। जिनमें बड़ी बेटी अंजली (15) नंदनी (14), दीपक (11), सूरज(8) और सबसे छोटी बेटी प्रांजलि (5) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामू गुप्ता की मौत से परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य छिन गया। अब इस परिवार का गुजारा कैसे होगा इसकी चर्चा सबकी जुबान पर है। परिजनों की करुण क्रंदन से सबकी आंखें भर आईं। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें