फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली कर्मियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, उत्पीड़न रोकने की मांग

Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बिजली कर्मियों का उत्पीड़न
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिजली कर्मियों का उत्पीड़न रोकने और 3 दिसंबर 2022 का समझौता लागू किए जाने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव ईं. सर्वेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में सभा की। उसके बाद डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 2 अप्रैल 2023 तक बिजली कर्मियों के साथ हुआ समझौता लागू न किया गया और दंडात्मक कार्रवाई वापस न ली गई तो प्रदेश के 18 लाख कर्मचारी व अधिकारी कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम आधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद, सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, मंत्री उदय प्रताप पाल, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें