बस्ती। गिदही स्थिति 220 केवी बिजली घर से रविवार को 12 उपकेंद्रों क बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली घर 132 केवी बस द्वितीय का अनुरक्षण एवं मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके चलते रविवार को 33 केवी उपकेंद्र गिदही, कोर्ट, बड़ेवन, सल्टौआ, कैली, नगर बाजार, महसों, भानपुर (ग्रामीण), पुरानी बस्ती, गांधीनगर, मुंडेरवा व बाघनगर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद