सोनहा (बस्ती)। विद्युत उपकेंद्र भानपुर के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार को दिनभर बाधित रही।सुबह 5 बजे बिजली कटने के बाद 10 बजे करीब 30 मिनट के लिए आई। इसके बाद शाम 7 बजे तक बिजली मिली। दिनभर उपभोक्ता उपकेंद्र पर फोन कर कटौती का कारण जानने का प्रयास करते रहे। लेकिन, उपकेंद्र का फोन नहीं उठा। उपकेंद्र से जुड़े सोनहा, फेरसम, आमा, कोरियाडीह, कोठिला, अमरौली शुमाली, करीमनगर, चिरैयाडांड़, रामपुर मुड़री, परसोहिया, परसा लंगड़ा आदि के उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। संवाद