फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश व तेज हवा से विद्युत आपूर्ति ठप, चार घंटे तक कई मोहल्लों में अंधेरा

Thu, 25 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सूरतगढ़ के पास तेज हवा से गिरा पेड़।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी बुधवार भोर में चार घंटे से ज्यादा समय तक अंधेरे में डूबी रही। क्योंकि यहां अमहट की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन में चली गई थी। इस फीडर से सिविल लाइन के वीआईपी क्षेत्र, कम्पनी बाग, आवास विकास व गांधी नगर सहित एक बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

हुआ यह कि भोर में तेज हवा के बाद हल्की फुल्की बारिश होने लगी। इसके चलते अचानक भोर में करीब लगभग तीन बजे 33 केवी अमहट फीडर ब्रेक डाउन में चली गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों व सैकड़ों आवास की बिजली गुल हो गई। यह समस्या लगभग चार घंटे तक रही। बुधवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने काम शुरू किया और सुबह लगभग सात बजे 33 केवी फीडर को बहाल कर दिया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि हल्की बारिश के साथ हवा चलने के कारण मौसम अच्छा था। नतीजतन लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 33 केवी अमहट फीडर बहाल होने के साथ ही एसबीआई फीडर में समस्या आ गई। इसके बाद टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह के पास डिस्क पंक्चर हो गई थी। फाल्ट का पता चलने के बाद उसे ठीक कर आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें