फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैनल की खराबी से आए दिन बाधित हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। बनकटी ब्लाॅक क्षेत्र के तहत बजहा (पड़ियापार) में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पैनल आए दिन खराब रहते हैं। इससे उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र पर स्थापित पैनल करीब चार दशक पुराने हैं। इनकी क्षमता भी कम है। खपत बढ़ने पर लाइन ट्रिप हो जाती है। आजकल अघोषित कटौती के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। पिपरा निवासी उपभोक्ता वीरेंद्र दुबे ने बताया कि बआए दिन तकनीकी खामी के कारण घंटों बिजली गायब रहती है।
इसका असर उपकेंद्र क्षेत्र के बजहा, पड़ियापार, दतुआखोर, हल्लौर, लहरी, पिपरा, कुरियार, डड़वा-कांची, महसौना, जिगना, धरमपुरा, भैंसवलिया, मोहनाखोर, कराहपिठीया, धुधसा, चोलखरी, जय विजय, पड़री, एकमा, ससना, नगरा, चनुआ लगुनही, गगोंरा, सोनखर, एकडंगी आदि गांवों के उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी रजित राम ने बताया कि उपकेंद्र पर दो इनकमिंग व तीन आउटगोइंग की मशीनें स्थापित हैं। पैनल दो दिनों में बदल दिए जाएंगे। जल्द ही लाइन ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें