फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित

Sat, 28 Sep 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। तहसील क्षेत्र में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति 48 घंटे से बाधित है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। जिम्मेदार उपभोक्ताओं का फोन भी उठाते हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में सिद्धार्थनगर के बांसी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होती है, जो बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से बाधित है। किसी तरह रात आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। उसके बाद भी आना-जाना लगा रहा। बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे से फिर बिजली गुल हो गई। शुक्रवार की शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित रहने से लोगों के इनवर्टर इत्यादि डिस्चार्ज हो गए।
नगर पंचायत के रहने वाले शांतनु सिंह, सुजीत सोनी, उमेश चंद्र पाठक, सुनील शुक्ला, अनित त्रिपाठी आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को नगर पंचायत में ब्लैक आउट है। शहरी उपकेंद्र के अभियंता को फोन किया गया। मगर उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझाा। एसडीओ आनंद यादव ने बताया कि बांसी से रुधौली तक आपूर्ति पहुंचाने वाली 33 केवीए तार पर पेड़ की डाल गिर गई थी। इस वजह से आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें